फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sp congress not declared candidate name yet

सपा-कांग्रेस में अभी हो रहा मंथन, बसपा ने भी कुछ नाम घोषित किए

Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
sp congress not declared candidate name  yet
सपा-कांग्रेस में अभी हो रहा मंथन, बसपा ने भी कुछ नाम घोषित किए
विज्ञापन

जिला पंचायत की सभी 61 सीटों पर केवल भाजपा ही दे पाई है उम्मीदवार
सपा-कांग्रेस में जिताऊ उम्मीदवारों को लेकर हो रही है माथापच्ची
बसपा ने भी कुछ सीटों पर नाम घोषित कर साध ली है चुप्पी
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। पंचायत चुनाव के बहाने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी बढ़त दिखाने का दावा कर रहे विपक्षी दलों ने एक दम से चुप्पी साध ली है। सपा और कांग्रेस की तरफ से अब भी जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है। वहीं, बसपा ने भी छह सीटों पर ही नाम घोषित किया है।

प्रदेश सरकार के चार साल पूरे हो चुके हैं। विपक्षी दल सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही अपना दमखम दिखाने की बात भी होने लगी थी। चुनाव की घोषणा से पहले लगभग सभी क्षेत्रों में विपक्षी दलों के उम्मीदवार प्रचार में जुटे हुए थे। परंतु जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, विपक्षी दलों की तैयारी सुस्त पड़ती जा रही है। आश्चर्यजनक रूप से अभी तक कांग्रेस व सपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम तक सार्वजनिक नहीं किया है जबकि नामांकन से मतदान के बीच केवल 13 दिन का ही वक्त मिल सकेगा। बसपा ने शुरुआत में ही तेजी दिखाते हुए छह लोगों का नाम घोषित भी किया लेकिन उसके बाद इस दल में भी सन्नाटा छा गया। चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को समझ में नहीं आ रहा है कि पार्टी का झंडा-बैनर लगाकर प्रचार करें या फिर स्वतंत्र रूप से अपना झंडा-बैनर, पोस्टर लगाएं। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी कहते हैं कि पंचायत चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी पूरी है, परंतु कई सीटों पर एक से अधिक मजबूत दावेदार होने के चलते नाम तय करने में दिक्कत आ रही है। प्रयास है कि किसी भी सीट पर अपने ही दल के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबले की नौबत न आए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि पार्टी को पंचायत चुनाव में अपेक्षा के अनुरूप उम्मीदवारों के नाम मिल गए हैं। कई नामों पर मंथन चल रहा था। दो से तीन दिन में सूची सार्वजनिक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed