फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sp conduct dharna in tamkuhiraj tehsil

सपाइयों ने तहसील मुख्यालय पर दिया धरना

Tue, 22 Jun 2021 06:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
sp conduct dharna in tamkuhiraj tehsil
सपाइयों ने तहसील मुख्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

- चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। शासन प्रशासन पर जनता की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी करने, अफसरशाही व्यवस्था को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। क्षेत्र की समस्याओं से संबधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर धरना समाप्त किया। मंगलवार को सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मधुर श्याम राय की अगुवाई में क्षेत्र के सपा कार्यकर्ता तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। सपा कार्यकर्ता शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देने लगे। धरना को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि योगी सरकार में अफसरशाही व्यवस्था चरम पर है। आम आदमी की बात कहीं नहीं सुनी जा रही है। सड़क, सुरक्षा आदि के लिए लोग परेशान हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया।

लगभग आधा घंटा बाद वहां पहुंचे एसडीएम एआर फारुखी को सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया। इनके ज्ञापन में सेवरही की मुख्य सड़क की बदहाली से निजात दिलाने, समउर में स्थित ओवरहेड टैंक चालू किए जाने, विद्युत कटौती बंद किए जाने आदि मांगें शामिल थीं। उन्होंने एक महीने में समस्या समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान नियमतुल्लाह अंसारी, राजेश सिंह, सुरेश यादव, गोरख निषाद, श्रीराम यादव, त्यिभुवन जायसवाल, अमर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed