फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP Celebrates Dr. Ram Manohar Lohia's Birth Anniversary

Kushinagar News: सपा ने मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती

Tue, 24 Mar 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
SP Celebrates Dr. Ram Manohar Lohia's Birth Anniversary
सपा कार्यालय पर डॉ .राम मनोहर लोहिया के जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबो​धित करते  जिलाध्यक्ष लाल - फोटो : Samvad
भारतभारी। समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 114वीं जयंती विधायक सैय्यदा खातून की अगुवाई में डुमरियागंज स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के बलिदान दिवस पर उनको नमन किया। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि डॉ. लोहिया भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिंतक और समाजवादी राजनेता थे। लोहिया के पिता हीरालाल अध्यापक थे और महात्मा गांधी के अनुयायी थे। जब उनके पिता बापू से मिलने जाते थे तो साथ में लोहिया को भी ले जाते थे। इसके कारण बापू के विराट व्यक्तित्व का उनके जीवन पर गहरा असर हुआ। उन्होंने पूरे जीवन गरीबों के हित के लिए संघर्ष किया। बच्चा राम बौद्ध ने कहा कि डॉ. लोहिया राजनीतिक शुचिता के हमेशा पक्षधर रहे। उनका कहना था कि जब तक गरीबी और अमीरी के बीच की खाई को पाटा नहीं जाएगा तब तक देश पूर्ण विकास नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर इकबाल मलिक, बच्चा राम बौद्ध, बालकृष्ण वोझा, पप्पू मलिक, पिंटू पांडेय, सौरभ पांडेय, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed