फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP-BJP convoy came face to face in road show

रोड शो में सपा-भाजपा का काफिला हुआ आमने-सामने

Tue, 01 Mar 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
SP-BJP convoy came face to face in road show
रोड शो में सपा-भाजपा का काफिला हुआ आमने-सामने
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्वक तरीके से दोनों को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को हाटा विधानसभा क्षेत्र के अहिरौली बाजार में सपा और भाजपा के रोड शो के दौरान कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। स्थिति गरमाते देख पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाई और भाजपा के काफिले को बड़ौदा यूपी बैंक के सामने रोक दिया। सामने से आ रहे सपा के काफिले को भारतीय स्टेट बैंक के बगल से मुंडेरा बाबू मार्ग के रास्ते रवाना किया।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा प्रत्याशी रणविजय सिंह उर्फ मोहन एवं पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में बाइक और चार पहिया वाहनों के साथ रोड शो हाटा से शुरू हुआ। यह भैसही बाजार, लोहझार, खोट्ठा बाजार, तिनहवा होते हुए अहिरौली बाजार पहुंचा। काफिला बेंदुआर चौक से जैसे ही मुड़कर अहिरौली बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास पहुंचा, तभी हाटा की तरफ से भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा का बाइक और चार पहिया वाहनों का काफिला आ पहुंचा। दोनों पार्टियों के समर्थक आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन

अपनी-अपनी पार्टी के समर्थन में दोनों तरफ से जोरदार नारेबाजी होने लगी, तभी अहिरौली बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा के काफिले को बड़ौदा यूपी बैंक के सामने रोक दिया। वहीं सपा के काफिले को भारतीय स्टेट बैंक के बगल से मुंडेरा बाबू जाने वाले रोड पर रवाना किया। इस दौरान दोनों दलों के समर्थकों में काफी जोश देखने को मिला। दोनों पार्टियों के काफिले आमने-सामने होने के कारण काफी देर तक अहिरौली बाजार में जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed