{"_id":"57a627034f1c1bb61f2b8837","slug":"sp-and-bjp-fail-on-every-issue-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और भाजपा हर मुद्दे पर विफल : श्रवण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा और भाजपा हर मुद्दे पर विफल : श्रवण
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बसपा का कैडर कैंप
- फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की तरफ से कुशीनगर विधानसभा में स्थित कुड़वा दिलीपनगर में शनिवार को एक दिवसीय कैडर कैंप का विशाल आयोजन किया। इसमें पार्टी से जुडे़ वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया।
कैडर कैंप के मुख्य अतिथि रहे पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर श्रवण कुमार निराला ने कहा कि सपा और भाजपा की सरकार हर मुद्दे पर फेल है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद फिर से बसपा ही सरकार बनाने जा रही है। इसके चलते अन्य राजनीतिक दलों में ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विशिष्ठ अतिथि सुरेश चंद्र भारती ने भी सपा और भाजपा पर निशाना साधा। विधानसभा बसपा प्रभारी राजेश प्रताप राव उफ बंटी राव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बल पर पार्टी प्रदेश में एक बार फिर सत्तासीन होने के निकट पहुंच चुकी है। इसके लिए अभी से कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से बसपा की उपलब्धियों को गिनाकर अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष रामध्यान प्रसाद और संचालन विधानसभा अध्यक्ष जयप्रकाश मुन्ना ने किया। इस मौके पर महासचिव रामनरेश प्रसाद, नरेंद्र पासवान, प्रदीप सिंह सैंथवार, चंदन राज, कविंद्र पांडेय, संतोष कुमार भारती, सदानंद मद्धेशिया, कुंज बिहारी प्रसाद, नैयर आजम वारसी, रामनगीना प्रसाद, मुन्ना शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।