{"_id":"6737c7ded8ceec20c30725b4","slug":"sos-role-in-ramakants-murder-case-should-be-registered-chaudhary-hariram-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126480-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाकांत की हत्या में एसओ की भूमिका, दर्ज हो केस : चौधरी हरीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाकांत की हत्या में एसओ की भूमिका, दर्ज हो केस : चौधरी हरीराम
Sat, 16 Nov 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। भाकियू (अराजनैतिक) के प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई जिलों के किसान शुक्रवार को रमाकांत तिवारी के घर पहुंचे। परिजनों का ढांढ़स बंधाया और रमाकांत तिवारी को श्रद्धांजलि दी। निलंबित किए गए एसओ अजय पटेल को दोषी बताते हुए केस दर्ज करने की मांग की। किसान नेताओं ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए किसान संघर्ष करेंगे।
खड्डा थाना क्षेत्र के करदह गांव के तिवारी टोला निवासी पीआरडी जवान/भाकियू नेता रमाकांत तिवारी की छितौनी कस्बे में ड्यूटी के दौरान रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरीराम सिंह वर्मा के नेतृत्व में कई जिले के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी उनके घर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हत्या में थानेदार अजय पटेल की भूमिका रही है। पुलिस व प्रशासन उसके बचाव में झूठी कहानी रच रहा है। आरोपी थानाध्यक्ष को निलंबित कर खानापूरी की गई है, उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
परिवार के सदस्य अगर जमीन उपलब्ध कराते हैं तो प्रशासन की ओर से रमाकांत तिवारी की प्रतिमा लगवाई जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर डीएम व एसपी ने दोषियों को बचाने की कोशिश की तो सड़क से सदन तक किसान संघर्ष करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि 18 नवंबर को प्रदेश में श्रद्धांजलि सभा होगी। 20 नवंबर को पदाधिकारी अपने घर शोक सभा आयोजित करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, प्रदेश युवा अध्यक्ष दिगंबर सिंह, अनार सिंह, प्रणव यादव, बबलू दूबे, प्रद्युम्न तिवारी, रवि दूबे, अजय तिवारी, यशवंत निषाद, रामबरन, चुन्नू सिंह, राकेश रावत, अरविंद सिंह, राघवेंद्र शाही, देवेंद्र नरायन सिंह, गणेश शंकर शुक्ला, कृष्ण मोहन शर्मा आदि किसान नेता मौजूद रहे।