{"_id":"688137bbe6b8570e200fc9aa","slug":"sonali-got-first-place-and-sandhya-got-second-place-in-painting-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142106-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चित्रकला में सोनाली प्रथम और संध्या को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चित्रकला में सोनाली प्रथम और संध्या को दूसरा स्थान
Thu, 24 Jul 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की तरफ से बुधवार को अमर सपूत शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया गया।
बुद्ध इंटर कॉलेज से संबद्ध प्राथमिक विद्यालय में राजकीय बौद्ध संग्रहालय की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सोनाली सिंह प्रथम, संध्या शर्मा द्वितीय और अभय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, आंशिक सिंह और अभय सिंह सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुए। सभी स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर मनोबल बढ़ाया। शुभारंभ शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि भंते महेंद्र ने कहा कि देश की आजादी में अमर सपूत शहीद चन्द्रशेखर आजाद के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। उनके बलिदान और त्याग से बच्चों को सीख लेनी चाहिए। अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ कार्मिक तेज प्रताप शुक्ल ने माल्यार्पण कर किया। संचालन तरुण शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, सलाहकार आईए खान, शत्रुघ्न दुबे, अतुल दुबे, संगीता पांडेय, फिज़ा सिद्दीकी, दिनेश दुबे, धीरेंद्र मिश्रा, नसीरुद्दीन बेग आदि मौजूद थे।