फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   son sentenced to 8 years jail

Kushinagar News: पिता की गैर इरादतन हत्या में बेटे को आठ साल का सश्रम कारावास

Wed, 07 Jun 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
son sentenced to 8 years jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। करीब चार साल पहले खड्डा में हुई गैर इरादतन हत्या के एक मामले में न्यायालय ने बुधवार को सजा सुना दी। न्यायालय ने गैर इरादतन हत्या का दोषी मानते हुए मृतक के एक पुत्र को आठ साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी कर रहे अपर जिला शासकीय अधिवक्ता उपेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि इस मुकदमे की वादी रूबी देवी थीं। उन्होंने 22 जून को खड्डा थाने में तहरीर दी थी कि उनके ससुर रामअवध वर्मा (70) के नाम कुल 25 कट्ठा जमीन है। ससुर उनके पति मेवालाल के साथ रहते थे, जबकि उनके तीन जेठ बांकेलाल, सुभाष और सुरुज अलग-अलग रहते हैं।
विज्ञापन

उनके भसुर सुभाष अपनी बेटी की शादी में कर्ज लिए थे। इसके बदले अपने हिस्से की तीन कट्ठा जमीन रेहन रख दिए। उनके ससुर के हिस्से की जमीन जबरदस्ती जोत लिए और फसल बोए थे। जून में ही उनके ससुर ने वह जमीन जोतवा ली, इससे उनके जेठ सुभाष नाराज होकर 21 जून की शाम 6:30 बजे जब ससुर रामअवध घर के बाहर बैठे थे, सुभाष ने उनसे झगड़ा कर लिया और लकड़ी का पीढ़ा उठाकर सिर पर मार दिया। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकदमे की सुनवाई बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-3 सुनील कुमार यादव के न्यायालय में हुई। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुभाष निवासी ग्राम विशुनपुरा बुजुर्ग थाना खड्डा को गैर इरादतन हत्या का दोषी पाया और आठ वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा भी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed