फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Labor pains struck during the journey... moments later, the cries of a newborn son echoed through the train.

Kushinagar News: सफर में उठी प्रसव पीड़ा... कुछ देर बाद ट्रेन में गूंजी बेटे की किलकारी

Sat, 29 Aug 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Labor pains struck during the journey... moments later, the cries of a newborn son echoed through the train.
सरदारनगर। सफर के बीच अचानक उठी प्रसव पीड़ा और कुछ ही देर बाद ट्रेन के कोच में गूंजी नवजात की किलकारी। नई दिल्ली से छपरा जा रही बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में शुक्रवार भोर एक महिला ने बेटे को जन्म दिया। महिला के प्रसव की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम तक पहुंची तो चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर तत्काल मदद पहुंचाई गई। स्टेशन पर तैनात प्वाइंट मैन हर्ष कुमार ने महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौरीचौरा पहुंचाया।
विज्ञापन

बिहार के छपरा सारण निवासी किरन पति दशरथ यादव के साथ बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से नई दिल्ली से छपरा जा रही थीं। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने से पहले ही किरन को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ट्रेन में ही उन्होंने बेटे को जन्म दे दिया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

इसी बीच रेलवे कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौरीचौरा स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाने की व्यवस्था की गई। स्टेशन मास्टर पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के पहुंचते ही महिला को उतारकर स्टेशन पर तैनात प्वाइंट मैन हर्ष कुमार की मदद से एंबुलेंस के जरिये सीएचसी चौरीचौरा भेजा गया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला और नवजात की जांच की और आवश्यक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की हालत ठीक
परिजन के मुताबिक, मां और नवजात की हालत ठीक है। ट्रेन में अचानक आई इस खुशखबरी ने घबराए परिजन को राहत दी। कुछ देर पहले तक जिस सफर में प्रसव पीड़ा को लेकर चिंता बनी हुई थी, वह मां और बेटे की सुरक्षित स्थिति के साथ यादगार बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed