{"_id":"6a91f1f006827f43570710cc","slug":"doubling-work-between-gorakhpur-cantt-and-unaula-several-trains-to-run-on-revised-schedules-kushinagar-news-c-7-gkp1062-1433266-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच दोहरीकरण कार्य, कई ट्रेनें बदले समय से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच दोहरीकरण कार्य, कई ट्रेनें बदले समय से चलेंगी
Sat, 29 Aug 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पटरी दोहरीकरण कार्य के चलते प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके कारण शनिवार से तीन सितंबर तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें देर से चलेंगी जबकि कुछ का प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन बदला गया है।
-- -- -- -- -- -- -
बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी चार घंटे देर से चलेगी
31 अगस्त से दो सितंबर तक 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी बढ़नी से चार घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। तीन सितंबर को यही गाड़ी सात घंटे देर से चलेगी। 31 अगस्त से दो सितंबर तक 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के बजाय गोरखपुर जंक्शन से चलाई जाएगी। तीन सितंबर को यह गाड़ी गोरखपुर जंक्शन से दो घंटे पुनर्निर्धारित होकर चलेगी।
-- -- -- -- -- -- --
कई ट्रेनों का अंतिम और प्रारंभिक स्टेशन बदला
एक और दो सितंबर को 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के बजाय गोरखपुर जंक्शन पर यात्रा समाप्त करेगी। दो और तीन सितंबर को 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी गोरखपुर जंक्शन से एक घंटे पुनर्निर्धारित होकर चलेगी। 29 अगस्त को 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी दो घंटे देर से चलेगी। दो सितंबर को 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट देर से चलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
वाराणसी और सीवान की ट्रेनें भटनी तक ही जाएंगी
एक से तीन सितंबर तक 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट के बजाय भटनी जंक्शन पर यात्रा समाप्त करेगी। इसी अवधि में 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस और 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के बजाय भटनी जंक्शन से चलाई जाएंगी। 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी भटनी में यात्रा समाप्त करेगी।