फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Son of Nagar Panchayat president accused of misuse of post on social media account

नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र पर सोशल मीडिया अकाउंट पर पद के दुरुपयोग का लगा आरोप

Wed, 30 Dec 2020 06:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Son of Nagar Panchayat president accused of misuse of post on social media account
नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र पर सोशल मीडिया अकाउंट पर पद के दुरुपयोग का लगा आरोप
विज्ञापन

खड्डा। नगर पंचायत खड्डा के 12 सभासदों ने अब अध्यक्ष रूखसाना के पुत्र नासिर लारी पर सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद को अध्यक्ष लिखकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। वहीं अध्यक्ष के पुत्र ने संबंधित अकाउंट को ही फर्जी बताते हुए पूरे प्रकरण से अनभिज्ञता जताई है। एसडीएम ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही है।
नगर पंचायत खड्डा के सभासदों और अध्यक्ष के पुत्र नासिर लारी के बीच कई महीने से खींचतान चल रही है। आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर शिकायत होती रहती है। ताजा प्रकरण नासिर लारी के सोशल मीडिया अकाउंट का है। सभासद संतोष तिवारी, मधोक गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया, पशुपति नाथ रौनियार, भगवती पांडेय, गजेंद्र यादव, महादेव चौधरी, अनिल गुप्ता, विनोद यादव, गायत्री देवी आदि ने बुधवार को एसडीएम अरविंद कुमार व ईओ देवेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया अकाउंट पर नासिर लारी की ओर से खुद को अध्यक्ष बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभासदों ने साक्ष्य के तौर पर सोशल मीडिया अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी सौंपा है। इस मामले में केस दर्ज कराने की मांग करते हुए सभासदों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर चार जनवरी को वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत नासिर लारी का कहना है कि जिस सोशल मीडिया अकाउंट की शिकायत की जा रही है, वह उनका नहीं है और न ही उन्हें इसकी कोई जानकारी है। यह अकाउंट फर्जी तरीके से कौन चलाता है, इसकी जांच के लिए वह खुद पहल करेंगे। इस संबंध में एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार ने बताया कि सभासदों की तरफ से शिकायती पत्र मिला है। इसकी जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed