फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Son dies after being hit by tractor trolley, father serious

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बेटे की मौत, पिता गंभीर

Mon, 25 Apr 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Son dies after being hit by tractor trolley, father serious
मासूम की मौत पर रोते बिलखते परिजन।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बेटे की मौत, पिता गंभीर
विज्ञापन

बच्चे का बाल कटवाने के लिए बाइक से ले जा रहे थे पिता
दो लोगों के बीच में बैठा था मासूम
हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के भिस्वा बाजार में सोमवार सुबह पांच वर्षीय बच्चा ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर का पहिया ऊपर चढ़ जाने से उसकी मौत हो गई। वह पिता के साथ बाल कटवाने बाइक से जा रहा था। पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के भिस्वा गांव निवासी रामसमुझ बाइक से गांव निवासी राजू के साथ पांच वर्षीय बेटे हितेन का बाल कटवाने जा रहे थे। ये लोग बाजार में पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में उनकी बाइक आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक ट्रैक्टर में फंसकर काफी दूर तक घिसटते हुए चला गया। इसी बीच हितेन ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। वह बाइक से गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। लोगों की मदद से पिता-पुत्र को हाटा सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटनास्थल से ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने पर लाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को किसी तरह समझाकर पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने लाई। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया था। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक घायल
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के सपही बुजुर्ग निवासी बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इससे वह घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है।
सपही बुजुर्ग के 40 वर्षीय अशोक यादव कसया में कार्य करते हैं। रविवार को उनके गांव में आग लगने की जानकारी होने के बाद बाइक से गांव जा रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि उनका भी घर जल रहा है। अशोक तुर्कपट्टी-तमकुही मार्ग स्थित खरदर पुल पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। उनके सिर में काफी चोटें आई हैं। मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से कसया सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। संवाद
कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, चार घायल
पटहेरवा। हाईवे पर सोमवार सुबह करीब छह बजे महुअवा गांव के पास अनियंत्रित कार ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे दोनों वाह सड़क पर पलट गए। चपेट में आने से कार सवार समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने वाहनों को सड़क से किनारे कराकर यातायात को बहाल कराया।

सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली ईंट गिराकर फाजिलनगर की तरफ जा रहा था। महुअवा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसमें टक्कर मार दिया। इससे ट्रैक्टर सड़क किनारे और ट्राली बीच सड़क पर पलट गया। कार भी पलट गई। सड़क पर टहल रहे पटहेरवा थानाक्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी सरफराज (23) कार सवार भिवानी निवासी शेखर (30) और शाहिद (28) घायल हो गए। जबकि ट्रैक्टर चालक घायल अवस्था में भाग निकला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया। घायलों की हालत गंभीर देेख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed