{"_id":"6361589e7e7498681357bcec","slug":"somewhere-the-railings-of-the-bridges-are-broken-and-somewhere-the-roof-is-damaged-kushinagar-news-gkp4558123120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं पुलों की रेलिंग टूटी तो कहीं छत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं पुलों की रेलिंग टूटी तो कहीं छत खराब
विज्ञापन
पिपरा कनक-चैन पट्टी गगलवा स्थित मीर माइनर पर बनी पुलिया की रेलिंग हुई क्षतिग्रस्त।
- फोटो : KUSHINAGAR
कहीं पुलों की रेलिंग टूटी तो कहीं छत खराब
- तुर्कपट्टी पट्टी क्षेत्र का गांगी टीकर स्थित टेडीहवा पुल हुआ जर्जर
- पीडब्ल्यूडी की तरफ से मरम्मत के लिए तैयार की जाएगी रिपोर्ट
पडरौना। गुजरात में हुए हादसे के बाद कुशीनगर जिले में जर्जर हाल पुल-पुलियों की छानबीन शुरू हो गई है। जिले में भी कहीं पर पुलों की रेलिंग टूटी हुई है तो कहीं पर छत खराब हो गई है। सोमवार को फाजिलनगर-तुर्कपट्टी रोड के गांगी टीकर गांव के पास नहर पर बने टेढिहवा पुल की रेलिंग फिर से टूट गई है। इससे लोगों ने कभी किसी दुर्घटना की आशंका जताई है। इसके अलावा परसौनी मार्ग पर पुलिया की रेलिंग टूटी हुई है। स्थानीय लोगों ने पुल और पुलियों की मरम्मत कराने की मांग पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से की है। एक्सईएन मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुल और पुलियों सूची तैयार करने को कहा गया है।
गुजरात में हुए हादसे के बाद शासन ने सभी जिलों से पुलों के संबंध में जानकारी मांगी है। इसमें सस्पेंशन या हैंगिंग ब्रिज, निर्माणाधीन ब्रिज, रोपवे और अन्य पुलों के संबंध में विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस निर्देश पर कुशीनगर जिले में पुल और पुलियों की ताजा जानकारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जुटा रहे हैं। सूची तैयार होने के बाद पुल और पुलियों की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की तरफ से सूची तैयार होने के पहले ही गांगीटीकर गांव के पास नहर पर बनी टेढ़िहवा पुल की रेलिंग दोबारा ढह गई है।
गुरवलिया प्रतिनिधि के अनुसार फाजिलनगर-तुर्कपट्टी मार्ग के गांगीटीकर गांव के पास नहर पर बने टेढ़िहवा पुल पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। पुराने और जर्जर हो चुके पुल से गुजरने पर लोगों को डर लगता है। तीन माह पूर्व इस पुल के रेलिंग की मरम्मत कराकर रिफ्लेक्टर लगाया गया था। यहां नए पुल के निर्माण की मांग काफी दिनों से चल रही है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ल, ग्राम प्रधान परशुराम सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, दीपक ठाकुर आदि लोगों का कहना है कि पुल पर आवागमन के दौरान कंपन महसूस होती है। पुल की रेलिंग के अलावा इसकी छत भीतर से क्षतिग्रस्त होने लगी है। इसलिए लोग यहां पर नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
समउर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड तमकुही के पिपरा कनक से परसौनी खुर्द जाने वाली सड़क पर मीर माइनर है। मीर माइनर पर बनी पुलिया की दोनों रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। जाड़े के मौसम में कोहरे की वजह से कोई भी वाहन रेलिंग टूटने से मीर माइनर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। गगलवा निवासी मुस्ताक अंसारी, पूर्व प्रधान अब्बास अली, एजाज खान, मुन्ना, ग्यासुदीन, गुड्डू सिद्दीकी, इमाम अली, इफ्तेखार अहमद बरकाती आदि ने पुलिया की टूटी रेलिंग बनवाने की मांग की है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ रमायन पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुल-पुलियों की जानकारी लेकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकतानुसार नए पुलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।