{"_id":"69f6617a20ebf85ae50bc834","slug":"solution-day-some-are-worried-about-measurement-and-some-about-filling-the-chak-marg-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159120-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : कोई पैमाइश तो कोई चकमार्ग भरवाने को परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : कोई पैमाइश तो कोई चकमार्ग भरवाने को परेशान
Sun, 03 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 03 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
हाटा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनते और अधिकारियों को निर्देश देत
पडरौना। जिले के सभी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम और एसपी ने हाटा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में आए 77 लोगों की शिकायतें सुनीं।
उन्होंने पांच मामले निस्तारित कर शेष मामले में संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष को भेज दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। हाटा संवाद के अनुसार डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार शनिवार की दोपहर दोपहर करीब 11:40 बजे हाटा तहसील सभागार पहुंचे। उनके समक्ष राजस्व से जुड़े कई मामले सामने आए। पिडरा गांव निवासी शंकर यादव ने खेत की पुनः पैमाइश कराने की मांग की। उनका कहना था कि पूर्व में हुई पैमाइश का पत्थर पड़ोसियों ने उखाड़ दिया, जिससे वह करीब 10 साल से परेशान हैं। वहीं, बरहरा गांव के शत्रुघ्न चौहान ने चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत करते हुए उसे खाली कराने की मांग की। गौनर गांव के टोला रजही निवासी लाल बहादुर ने खाद गड्ढे पर कब्जे का मामला उठाया। इसी तरह समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 42, पुलिस के 11 और अन्य विभागों के 24 मामले आए। सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए डीएम और एसपी ने पांच शिकायतों का निस्तारण किया।
इस दौरान एसडीएम हाटा योगेश्वर सिंह, तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज संवाद के अनुसार तहसील सभागार में एडीएम वैभव मिश्र और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
उनके समक्ष कुल 16 शिकायतें प्रस्तुत हुईं, जिसमें तीन शिकायतों का निस्तारण हो सका। एडीएम ने कहा कि शासन के मंशा के अनुकूल सभी कर्मचारी और अधिकारी समय सीमा के भीतर मामले का निस्तारण करें। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम से ही मामले का निस्तारण मौके पर करें।
इस दौरान एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार चन्दन शर्मा, नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी, बीडीओ कप्तानगंज अमरनाथ पांडेय, ईओ योगेश प्रताप मिश्रा, सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार, सुरेंद्र प्रजापति, मारकंडे गुप्ता आदि मौजूद रहे। गंगुआ बाजार संवाद अनुसार तमकुहीराज तहसील सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 38 मामले दर्ज हुए। चार मामलों का मौका निस्तारण किया।
सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं है।
इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता और पूरी निष्पक्षता के साथ लोगों की शिकायतों का निस्तारण करें। इस दौरान एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, तहसीलदार महेश कुमार, सीओ जयंत कुमार यादव, बीडीयो अनिल राय आदि मौजूद रहे। खड्डा संवाद के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम रामवीर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 28 शिकायतें दर्ज की हुईं,जिसमें से दो शिकायतें निस्तारित हो सकीं। इस दौरान खड्डा सीओ विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।