{"_id":"64821b7c5081877e0b095b77","slug":"so-suspended-kushinagar-news-c-7-1-199296-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जनसुनवाई में लापरवाही पर सेवरही के थानाध्यक्ष निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जनसुनवाई में लापरवाही पर सेवरही के थानाध्यक्ष निलंबित
Thu, 08 Jun 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/तमकुहीरोड। पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार की शाम जन सुनवाई में लापरवाही और शिथिलता बरतने पर सेवरही के थानाध्यक्ष संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दो दिन पहले विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवरही के चौकी प्रभारी मंगेश कुमार मिश्र को भी निलंबित कर दिया गया था। इसी दिन तुर्कपट्टी थाने में दो सिपाही टाइल्स से संबंधित विवाद की सूचना उच्चधिकारियों को नहीं देने और स्वयं मामले का निस्तारण करने पर निलंबित कर दिए गए थे। लगातार इस निलंबन की कार्रवाई से पुलिस महकमा में खलबली मची हुई है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों की कार्य प्रणाली पर विशेष नजर रहती है। थानों पर जनसुनवाई न करने वाले थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अपराधों पर नियंत्रण व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई प्राथमिकता है।