{"_id":"6251c8706532e059567c0439","slug":"so-provided-food-to-the-elderly-woman-kushinagar-news-gkp432810914","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियाद लेकर आई बुजुर्ग महिला को एसओ ने कराया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियाद लेकर आई बुजुर्ग महिला को एसओ ने कराया भोजन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को मेस में भोजन कराते पुलिस कर्मी।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरियाद लेकर आई बुजुर्ग महिला को एसओ ने कराया भोजन
पड़ोसियों से हुए विवाद की शिकायत करने आई थी थाने
पटहेरवा(कुशीनगर)। पड़ोसियों से हुए विवाद की शिकायत करने शनिवार की सुबह थाने आई बुजुर्ग महिला को एसओ ने पहले भोजन कराया। इसके बाद उसकी शिकायत सुनी और पुलिस भेजकर महिला की समस्या को दूर कराया। पटहेरवा थाना परिसर में एसओ अखिलेश कुमार सिंह शनिवार सुबह करीब दस बजे लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान थानाक्षेत्र के हतवा निवासी बेवा कुंती देवी (100) रोते-बिलखते थाने पहुंची। महिला को देख एसओ ने भोजन के बारे में पूछा। एसओ की बात सुनकर कुंती रोने लगी। इस पर एसओ ने दीवान मोहन गुप्ता को बुलाकर महिला को भोजन करवाने के लिए थाने के मेस में भेजा। इसके बाद उसकी शिकायत सुनी और मौके पर पुलिस भेजकर समस्या का समाधान कराया।
एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला का पड़ोसियों से विवाद था। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर समस्या का समाधान करा दिया है।