फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SO and constable suspended for supporting sand mining

कुशीनगर: बालू खनन को सह देने में एसओ और सिपाही निलंबित, दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 09 May 2022 12:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 May 2022 12:37 PM IST
सार

बालू खनन में दोषी पाए जाने पर बरवापट्टी थाने के एसओ सुरेशचंद्र राय और सिपाही मंजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ इस आरोप में इनके ही थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
SO and constable suspended for supporting sand mining
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कुशीनगर जिले में गंडक नदी से अवैध बालू खनन करने वालों से सांठ-गांठ रखने और अवैध वसूली के आरोप में बरवापट्टी थाने के एसओ और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इस आरोप में इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


बरवापट्टी थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंडक नदी में अवैध बालू खनन जोरों पर चल रहा है। बालू लदी ट्रालियां और अन्य वाहन पार कराने में पुलिस भी संलिप्त थी। इनका बकायदा शुल्क भी तय था, जिसे नकद लेने के बजाय एक सिपाही के खाते में मंगाया जा रहा था। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित पुलिस विभाग के अफसरों को ट्वीट कर की गई थी।
विज्ञापन


रविवार की शाम को सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया ने बरवापट्टी थाने जाकर इसकी जांच भी की थी। इस मामले में दोषी पाए जाने पर बरवापट्टी थाने के एसओ सुरेशचंद्र राय और सिपाही मंजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ इस आरोप में इनके ही थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। बालू खनन के मामले में एसओ और सिपाही को निलंबित किए जाने तथा मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि एसपी धवल जायसवाल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed