फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   snatching and attempt to murder

दीपावली पर घर जा रहे राहगीर से छिनैती, हत्या की कोशिश

Sun, 31 Oct 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
snatching and attempt to murder
दीपावली पर घर जा रहे राहगीर से छिनैती, हत्या की कोशिश
विज्ञापन

खड्डा। दीपावली के उपलक्ष्य में घर जा रहे व्यक्ति से खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां-लक्ष्मीपुर मार्ग पर शनिवार रात छिनैती हुई। पिटाई कर गमछा से गला कसकर हत्या की कोशिश की गई। उसके शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो बदमाश भाग गए। पीड़ित को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बता डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव के निवासी अंगु (25) एक माह पहले राजगीर का कार्य करने प्रयागराज गए थे। शनिवार की रात खड्डा पहुंचे। सवारी नहीं मिली तो पैदल ही गांव के लिए चल दिए। परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंगु तुर्कहां नाला पुल के पास पहुंचे थे कि घात लगाए बदमाश उन्हें खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। पिटाई कर मोबाइल फोन, बैग व नकदी छीनने लगे। प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने अंगु का गला कसकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। गांववाले अंगु को तुर्कहां सीएचसी ले गए। हालत चिंताजनक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खड्डा थाना के प्रभारी एसओ भगवान सिंह ने पहले तो घटना से अनभिज्ञता जताई लेकिन, जब बताया गया कि एक सिपाही वहां पहुंचा था तब उन्होंने घटना की बात स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ लोग एक व्यक्ति को गमछा से गला कसकर मार रहे थे। मैं बाद में पहुंचा था। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। छिनैती की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed