{"_id":"64aef10e992298d2770ae53f","slug":"snake-bite-prevention-information-kushinagar-news-c-209-1-sgkp1038-205-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सर्प दंश से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सर्प दंश से बचाव की दी जानकारी
Wed, 12 Jul 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
-आपदा प्रबंधन की टीम ने धनघटा क्षेत्र के चपरा पूर्वी में किया जागरूक
- चपरा पूर्वी में घर-घर पहुंच कर क्या करें और क्या न करें के बारे में किया जागरुक
- स्कूली बच्चों को भी आपदा से बचाव के बारे में बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आपदा प्रबंधन की टीम ने बुधवार को धनघटा क्षेत्र के चपरा पूर्वी में घर- घर जाकर लोगों को बचाव की जानकारी दी। साथ ही परिषदीय स्कूल और शिक्षा निकेतन के बच्चों को जागरूक किया।
आपदा विशेषज्ञ कृष्णा गुप्ता ने बताया कि बिजली गिरने की दशा मे कैसे बचाव करें। यदि आप खेत में काम कर रहे हैं तो उस दौरान आपदा आने पर बचने के लिए कोई छत ढूंढे। यदि खुले में है तो पेड़ देखें। लेकिन जो सबसे छोटा पेड़ हो उसके नीचे जाएं। पैर की एडी को सटाकर कान को हाथ से पकड़े और नीचे सिर छुका कर बैठें। इसके बाद दामिनी एप व सचेत एप के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।
उन्होने बताया कि सर्प दंश से बचाव के लिए डंडा लेकर चले। यदि आपको सर्प ने काट लिया हो तो सबसे पहले उसी जगह पर पट्टी बांधे, जिस जगह पर सर्प ने डसा हो। उसके तत्काल बाद नजदीकी अस्पताल पर पहुंचे। बाढ़ से बचाव के बारे में बताया कि यदि घर में पानी घुस जाए तो घर में न रहें। नजदीक के राहत शिविर केंद्र पर पहुंचे। वहां रहने ,भोजन आदि की समुचित व्यवस्था रहती है।
विज्ञापन
इस रौरान आपदा मित्र सोनू गौतम, दीपक पांडेय, अंकित यादव, अभिषेक शर्मा, प्रदीप यादव, हरिनारायन, नर्वदा, लक्ष्मी, सोनाली, ममता और पुनीता ने लोगों के घरों पर पहुंचकर आपदा से बचाव की जानकारी दी।