{"_id":"5fad78388ebc3ec5ee58d0c8","slug":"smuglers-tried-to-crush-police-team-kushinagar-news-gkp3730834141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का किया प्रयास
विज्ञापन

हाटा। पिकअप से पशुओं को बिहार ले जा रहे तस्करों ने हाटा कोतवाली पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया। घटना बृहस्पतिवार की सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने पिकअप से नौ गंवशीय पशुओं को मुक्त कराया है। एक तस्कर भी पकड़ा गया है जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास व गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
हाटा कोतवाल जेपी पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वे पिपराइच मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पशुओं से लदी एक गाड़ी आने की सूचना पर एसआई विनोद कुमार सिंह, सिपाही दीपक यादव, सुनील कुमार, रामअशीष के साथ घेराबंदी कर संभावित पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर पिकअप चालक ने वाहन की रफ्तार तेज करते हुए पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया। खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने पिकअप को रोक लिया। उसमें बैठे तीन लोग फरार हो गए जबकि एक पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम इमानदार निवासी पिपरा कपूर थाना कोतवाली हाटा बताया। पिकअप से नौ गोवंशीय पशु लदे थे। पकड़े गए तस्कर इमानदार समेत चार के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर पिकअप को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया गया ।