{"_id":"5faa95d08ebc3e9bd0126867","slug":"smugler-arrested-with-hooch-kushinagar-news-gkp3727576197","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पटहेरवा। पुलिस ने सोमवार की देर रात दुलदुलिया चौराहे के पास एक व्यक्ति को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि बोरे में भरकर यह शराब बिहार जा रही थी।
पटहेरवा थाने के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम पुलिस टीम के साथ वे क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान दुल्दुलिया चौराहे के पास युवक बोरे में भरा सामान लेकर बिहार की तरफ जा रहा था। रोकने पर युवक भागने लगा। पीछा कर पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके बोरे में 89 शीशी देसी शराब मिली। पकड़े गए युवक की पहचाना रिपु मंडल निवासी रानीपुर थाना कटेया जिला गोपालगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।