फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smugglers wanted in cow slaughter case arrested.

Kushinagar News: गोहत्या में वांछित तस्करों को किया गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Smugglers wanted in cow slaughter case arrested.
तुर्कपट्टी। गोहत्या में वांछित तस्करों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ कुशीनगर के अलावा देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर जिलों में गो तस्करी और हत्या की कोशिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गोपालगंज के जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दुबौली टोला निवासी गो तस्कर सोनू अली, अली अहमद, अरमान अली के खिलाफ तुर्कपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। तीनों गो तस्कर फरार चल रहे थे। गोपालगंज जिले का अहिरौली दुबौली टोला पशु तस्करों का हब है। गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी इसी गांव में छिपे थे। उस समय एसटीएफ भी इस गांव में पहुंची थी और पशु तस्करी में शामिल वाहनों को बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दहारी पट्टी के पास से तीनों को गिरफ्तार किया। सीओ जयंत यादव ने बताया कि गो तस्कर सोनू अली पर देवरिया के बघौचघाट में दो और कुशीनगर के तरयासुजानमें एक प्राथमिकी दर्ज है। वह बघौचघाट थाने का गैंगस्टर भी है। अरमान अली पर संतकबीरनगर के धनघटा थाने और गोरखपुर के सिकरीगंज थाने पर गो तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed