फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Smugglers ran away from DCM in front of police, 21 animals were freed

Kushinagar News: पुलिस के सामने डीसीएम छोड़ भागे तस्कर, मुक्त कराए गए 21 पशु

Thu, 07 Mar 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Smugglers ran away from DCM in front of police, 21 animals were freed
पडरौना। डीसीएम पर लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे 21 पशुओं को बुधवार को कसया पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। खुद को घिरता देखकर तस्कर डीसीएम और पशुओं को छोड़ कर खेतों के रास्ते भग निकले। 21 पशु मुक्त करा दिए गए। दो पशुओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को कसया पुलिस टीम को सूचना मिली कि गोरखपुर की ओर से गोवंश लदा डीसीएम बिहार की तरफ जा रहा है। पुलिस ने विशुनपुर कट के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में डीसीएम आता दिखा। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो तस्कर वाहन से उतर कर खेतों के रास्ते भाग गए। पुलिस टीम ने तस्करों का पीछा किया लेकिन घास और गन्ने का फायदा उठाकर वे भागने में सफल हो गए। जब्त वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed