{"_id":"5e8227ba8ebc3e6fbf4c9e50","slug":"smugglar-ranaway-after-peltering-kushinagar-news-gkp3464453200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त कर भाग निकले तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त कर भाग निकले तस्कर
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। कसया-सेवरही मार्ग पर पंसरवा व गोबरही गांव के बीच रविवार की रात करीब डेढ़ बजे पिकअप का पीछा कर पुलिस पर तस्करों ने पथराव कर दिया। इससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
चर्चा है कि कसया की तरफ से तेेेज गति से आ रहे पिकअप को जब पुलिस ने गोबरही के समीप ओवरटेक करने का प्रयास किया, तो पिकअप में सवार तस्करों ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस की सरकारी गाड़ी का शीशा टूट गया। चालक ने गाड़ी रोकी, तब तक तस्कर पिकअप लेकर भाग निकले। हालांकि एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने गाड़ी का शीशा टूटने की घटना से इंकार करते हुए कहा है कि एसआई इस्तखार खां के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल पदुमनाथ सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल सिद्धार्थ कुमार आदि की टीम तस्करों का पीछा कर रही थी। तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। तस्करों को चिह्नित कर लिया गया है। वे स्थानीय हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।