{"_id":"6495ed51f01263c0f6025494","slug":"smriti-irani-brajesh-pathak-will-come-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-470-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
Sat, 24 Jun 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
जिला मुख्यालय स्थित दोपहर एक बजे बुद्धा पार्क में जिले के लोगों को करेंगे संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडराैना। जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में 24 जून को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आएंगे। वे केंद्र सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
शुक्रवार की शाम पार्टी पदाधिकारियों की बैठकर की जनसभा को सफल बनाने की रणनीति बनाते हुए अन्य तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सांसद विजय कुमार दुबे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक दोपहर एक बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से वीआईपी कार से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर दो बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
शुक्रवार की शाम जनसभा प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, सांसद विजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने भाजपा कार्यालय में बैठक कर जनसभा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
जनसभा में मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, गौरा विधायक प्रभात कुमार आदि के पहुंचने की संभावना है। इसके पूर्व सांसद विजय कुमार दूबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, पडरौना चेयरमैन विनय जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी मारकंडेय शाही, रमेश मिश्र, संतोष दत्त राय आदि ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, रमेश मिश्र, वरुण राय, अरुय, मनीष विश्वकर्मा, सूर्यांश शाही, सोनू राज कुशवाहा, मानस मिश्र आदि मौजूद रहे।