फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   smoke in train

ड्रेमू ट्रेन से धुंआ उठने पर यात्रियों में मची भगदड़

Wed, 28 Feb 2018 12:16 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 28 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
smoke in train
ट्रेन में उठा ध्ाूंअा। - फोटो : कुश्ाीनगर
सेवरही/तमकुहीरोड।  मंगलवार को सीवान से कप्तानगंज जा रही डेमू ट्रेन के पिछले हिस्से से अचानक धुंआ उठते देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। जैसे ही यह ट्रेन तमकुुहीरोड स्टेशन पर आकर रुकी, यात्री प्लेटफार्म पर उतरकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग अपने सामान लेकर गलत दिशा में कूद गए, जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस और स्टॉफ ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत हुआ। 15 मिनट बाद ट्रेन रवाना की गई तो दुदही तक आते-आते फिर खराब हो गई, जिसके चलते ट्रेन में बैठे यात्री घंटों परेशान रहे।दोपहर में सीवान से कप्तानगंज जा रही डेमू ट्रेन 75009 जैसे ही तमकुहीरोड स्टेशन पर पहुंची, उसके पिछले हिस्से से धुंआ उठते देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। वे ट्रेन से कूदकर इधर उधर भागने लगे। भागते समय कई लोग गिर पड़े। सीवान जिले के लकड़ी दरगाह की रहने वाली 46 वर्षीय जुलेखा खातून और उनके बेटे समीर के पैर एवं सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन


वहीं सासामूसा के रहने वाले बनवारी भी घायल बताए जा रहे हैं। बाद में रेलवे पुलिस और स्टेशन स्टॉफ ने किसी तरह पहल कर लोगों को शांत कराया। लगभग 15 मिनट बाद ट्रेन के पिछले हिस्से से धुआं निकलना बंद हुआ तो ट्रेन फिर रवाना हुई। तमकुहीरोड स्टेशन अधीक्षक अवधेश तिवारी ने बताया कि किसी कारण से ट्रेन के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। उसे लोग आग की अफवाह समझकर भागने लगे थे। किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुदही प्रतिनिधि के अनुसार यह ट्रेन अभी दुदही रेलवे स्टेशन से कुछ दूर ही थी, तभी उसका इंजन जवाब दे गया। चालक ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे किसी तरह दुदही रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया। दिन के करीब सवा तीन बजे दुदही पहुंची यह ट्रेन शाम साढ़े सात बजे तक स्टेशन पर खड़ी रही। दुदही रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सूर्यनारायण गौंड़ ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सीवान से इंजन आने वाला है, लेकिन वह देर शाम तक दुदही नहीं पहुंचा था। इस बीच ट्रेन में बैठे यात्री काफी परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed