फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   smi arrested in blackmarketting

सरकारी अनाज की कालाबाजारी में एसएमआई गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
smi arrested in blackmarketting
खड्डा में विपणन गोदाम सील कर नोटिस चस्पा किया गया। - फोटो : KUSHINAGAR
सरकारी अनाज की कालाबाजारी में एसएमआई गिरफ्तार
विज्ञापन

खड्डा। पिछले सप्ताह विपणन गोदाम से ट्रैक्टर ट्राली से भेजे गए सरकारी अनाज की जांच पूरी हो गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया की अध्यक्षता में गठित जांच टीम ने इसे कालाबाजारी का प्रकरण माना है। डीएम के आदेश पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर एसएमआई को गिरफ्तार कर लिया है। तत्काल प्रभाव से विपणन गोदाम को भी सील कर दिया गया है। डीएम के इस कड़े रुख के बाद आपूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया है।
शुक्रवार को खड्डा के विपणन गोदाम से ट्रैक्टर ट्राली पर 110 बोरी गेहूं लादकर ले जाते समय सप्लाई ठेकेदार ने रोक दिया था। पुलिस ने राशन समेत ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया था। डीएम के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही थी। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने सोमवार की देर रात एसएमआई खड्डा विनय प्रकाश व वाहन स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। नायब तहसीलदार खड्डा की मौजूदगी में विपणन गोदाम को अगले आदेश तक सील कर दिया गया। पुलिस ने एसएमआई को भी गिरफ्तार कर लिया है। वाहन स्वामी व चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इसी बीच थाना क्षेत्र के कोपजंगल गांव में भी सरकारी अनाज होने की सूचना पर पुलिस टीम के साथ नायब तहसीलदार पहुंच गए। वहां मिले अनाज को थाने लाकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

एसओ आरके यादव ने बताया है कि मुकदमा दर्जकर एसएमआई विनय प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। वाहन स्वामी व चालक की तलाश की जा रही है। विवेचना के दौरान अन्य जो भी नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई होगी। नायब तहसीलदार रवि यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट में दोष सिद्ध होने के बाद एसएमआई और वाहन स्वामी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। अगले आदेश तक गोदाम सील किया गया है। कोपजंगल में बरामद अनाज के मामले में भी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed