{"_id":"69b31306484099e6b30ba450","slug":"smc-should-be-active-for-quality-education-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-156234-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिक्षा की गुणवत्ता के लिए एसएमसी का सक्रिय होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिक्षा की गुणवत्ता के लिए एसएमसी का सक्रिय होना जरूरी
Fri, 13 Mar 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विशुनपुरा बीआरसी पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण को संबोधित करते खंड
दुदही। बीआरसी परिसर में बृहस्पतिवार विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) सदस्यों का प्रशिक्षण हुआ। शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा की गई। बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि एसएमसी के सहयोग से ही विद्यालय की आधारभूत संरचना तथा शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ किया जा सकता है। जिस विद्यालय में एसएमसी सदस्य सक्रिय हैं। वह ब्लॉक में सबसे अच्छे स्कूल हैं।
पडरौना मंडुरही के एसएमसी अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद ने प्रशिक्षण के विभिन्न स्तरों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान एआरपी संतोष कुमार, धर्मेंद्र यादव, राहुल सिंह व आमोद कुमार ने एसएमसी के गठन, उद्देश्य, कार्य एवं दायित्व, प्रभावी बैठकों का आयोजन, प्री स्कूल शिक्षा, विद्यालय विकास योजना, मध्याह्न भोजन में सहयोग, निपुण भारत के बारे में बताया। इन्होंने एसएमसी को सक्रिय बनाने के व्यावहारिक प्रभावशाली उपायों की जानकारी दी। विद्या सिंह, मुनव्वर अली, सैमुद्दीन अंसारी, राजेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
शिक्षा की गुणवत्ता में विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका पर चर्चा
मंसाछापर। विशुनपुरा बीआरसी परिसर में बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के प्रशिक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने में प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान और सदस्यों की भूमिका पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बीईओ जयंत भारती ने कहा कि जब अभिभावक, ग्राम प्रधान और समिति के सदस्य विद्यालय के कार्यों में सहयोग करते हैं, तो बच्चों की पढ़ाई का माहौल और बेहतर बनता है। उन्होंने सभी सदस्यों से विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रबंध समिति की भूमिका, बच्चों की शिक्षा में समुदाय की भागीदारी, विद्यालय विकास योजना, निपुण भारत मिशन और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद यादव, अवधेश कुमार, अरुण कुमार, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।