{"_id":"6918ea278ab952bc040dfc6c","slug":"slogans-of-patriotism-echoed-during-the-march-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149011-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पदयात्रा में राष्ट्रप्रेम के नारों की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पदयात्रा में राष्ट्रप्रेम के नारों की गूंज
Sun, 16 Nov 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
हाटा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर हाटा में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने की। सैकड़ों की संख्या में जुटे नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा थामकर नगर की सड़कों पर उत्साहपूर्वक मार्च निकाला। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के गीत, नारों और जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
विधायक ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था की गई थी। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, भीड़ का आकार बढ़ता गया। यात्रा का अंतिम पड़ाव झांग रहा। पूरे मार्ग में लोगों ने सरदार पटेल को नमन करते हुए उनकी देश सेवा और योगदान को याद किया। कई लोगों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रभावना प्रबल होती है और समाज में एकता का संदेश मजबूती से पहुंचता है।