{"_id":"587918074f1c1b222aba7fb3","slug":"slip-bullock-carts-tractor-trolley-transportation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची बैलगाड़ी की, ढुलाई ट्रैक्टर ट्राली से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची बैलगाड़ी की, ढुलाई ट्रैक्टर ट्राली से
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीओ की अगुवाई वाले टास्क फोर्स टीम ने शुक्रवार को खड्डा क्षेत्र में बैलगाड़ी की पर्ची पर गन्ना लोड कर रहे दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर मिला लगभग 200 क्विंटल गन्ना भी जब्त किया गया। गन्ना तस्करों और उनको प्रश्रय देने वाले मिल के विरुद्ध तहरीर दी गई है। इन सप्लाई टिकट पर अब तक आपूर्ति किए गए गन्ना के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
शुक्रवार की दोपहर में डीसीओ वेदप्रकाश सिंह टास्क फोर्स टीम के साथ रुटीन जांच में निकले थे। एनएच 28बी के सटे हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी गांव में दो ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लदा देख उन्हें शक हुआ। इसके बाद टीम ने रुककर पूछताछ शुरू की तो वहां मौजूद तस्करों ने किसान का बताकर टकराना चाहा, लेकिन जब यह पूछा गया कि ट्राली ट्रेलर का सप्लाई टिकट तो मिल देती है, लेकिन ट्राला का टिकट कैसे मिल गया तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। टीम ने तुरंत सौ नंबर व हनुमानगंज पुलिस को फोन कर बुला लिया। जब सख्ती से पूछताछ हुई तो हदीश और रामसुभग के पास से एक चीनी मिल की तरफ से जारी बैलगाड़ी का सप्लाई टिकट हदीश पुत्र गत्ती और ईश्वरचंद पुत्र मंगल के नाम से बरामद मिला। इसी सप्लाई टिकट की आड़ में ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लादा गया था।
डीसीओ के निर्देश पर दोनों ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस की सुरक्षा में हनुमानगंज थाने को सुपुर्द कर दिया गया और मौके पर रखा लगभग दो सौ क्विंटल गन्ना जब्त कर लिया गया। इस बीच तस्कर भाग निकले। इस मामले में छितौनी सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव गोपाल प्रसाद की तरफ से हनुमानगंज पुलिस को तहरीर दे दी गई है। साथ ही बरामद सभी सप्लाई टिकट पर अब तक गिराए गए गन्ना का भुगतान डीसीओ ने तुरंत रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन
इस टीम में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामकोला अमरनाथ दुबे, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक छितौनी अजय कुमार सिंह, सचिव गोपाल प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे। इस संबंध में डीसीओ वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि दो ट्रैक्टर ट्राली व रखा गया दो सौ क्विंटल गन्ना बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों से कम मूल्य पर गन्ना खरीदने वाले व उनको प्रश्रय देने वाले चीनी मिल बख्शे नहीं जाएंगे। छापेमारी चलती रहेगी।