फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sleeping in the hut burning death of elderly

झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग की जलने से मौत

Sun, 29 Jan 2017 12:10 AM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sleeping in the hut burning death of elderly
death of elderly - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव के कोइरी टोला में शुक्रवार की रात झोपड़ी में आग लगने के बाद एक बुजुर्ग की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। वह झोपड़ी में सो रहे थे। झोपड़ी में रखे 45 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान भी जल गया। घरवालों ने बुजुर्ग की मौत को साजिश बताते हुए जलाकर मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस दो महिलाओं समेत आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी, एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घटना अवैध संबंध में बाधक बनने पर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव के कोइरी टोला निवासी जयश्री कुशवाहा उम्र 59 वर्ष शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद रात आठ बजे अपनी झोपड़ी में सोने चले गए। बताया जाता है कि उनके बाद उनकी पुत्रवधू और बेटा भी सोने चले गए। जयश्री जिस झोपड़ी में सोए थे, करीब डेढ़ घंटा बाद अचानक धू धूकर जलने लगी। घरवालों के साथ पड़ोसी भी पहुंच गए, लेकिन आग की लपटों के आगे उनकी एक नहीं चली। झोपड़ी में सोए जयश्री आग की लपटों में जिंदा ही जल गए। झोपड़ी में बांधी गई एक बकरी और घर बनवाने के लिए रखे 45 हजार रुपये भी जलकर राख हो गए। एक गाय भी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान विजय कुमार तिवारी उर्फ गुड्डू ने पुलिस को दी। 
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी लालसाहब यादव,  एसडीएम कप्तानगंज अरुण कुमार, सीओ आरबी सिंह, एसओ गजेंद्र राय, राजस्व निरीक्षक शिवमुरारी लाल घटनास्थल पर पहुंचे। उनके अलावा जिला पंचायत सदस्य फूलबदन कुशवाहा, भूषण तिवारी सहित अन्य लोग भी पहुंचे। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पुलिसफ़ोर्स तैनात कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों महिलाओं तथा आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed