{"_id":"588ce5964f1c1b476fcf6afd","slug":"sleeping-in-the-hut-burning-death-of-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग की जलने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग की जलने से मौत
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
death of elderly
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव के कोइरी टोला में शुक्रवार की रात झोपड़ी में आग लगने के बाद एक बुजुर्ग की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। वह झोपड़ी में सो रहे थे। झोपड़ी में रखे 45 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान भी जल गया। घरवालों ने बुजुर्ग की मौत को साजिश बताते हुए जलाकर मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस दो महिलाओं समेत आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी, एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घटना अवैध संबंध में बाधक बनने पर बताई जा रही है।
रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव के कोइरी टोला निवासी जयश्री कुशवाहा उम्र 59 वर्ष शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद रात आठ बजे अपनी झोपड़ी में सोने चले गए। बताया जाता है कि उनके बाद उनकी पुत्रवधू और बेटा भी सोने चले गए। जयश्री जिस झोपड़ी में सोए थे, करीब डेढ़ घंटा बाद अचानक धू धूकर जलने लगी। घरवालों के साथ पड़ोसी भी पहुंच गए, लेकिन आग की लपटों के आगे उनकी एक नहीं चली। झोपड़ी में सोए जयश्री आग की लपटों में जिंदा ही जल गए। झोपड़ी में बांधी गई एक बकरी और घर बनवाने के लिए रखे 45 हजार रुपये भी जलकर राख हो गए। एक गाय भी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान विजय कुमार तिवारी उर्फ गुड्डू ने पुलिस को दी।
इस घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी लालसाहब यादव, एसडीएम कप्तानगंज अरुण कुमार, सीओ आरबी सिंह, एसओ गजेंद्र राय, राजस्व निरीक्षक शिवमुरारी लाल घटनास्थल पर पहुंचे। उनके अलावा जिला पंचायत सदस्य फूलबदन कुशवाहा, भूषण तिवारी सहित अन्य लोग भी पहुंचे। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पुलिसफ़ोर्स तैनात कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों महिलाओं तथा आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया गया है।