{"_id":"69f12449cabbc8ac2b0a0352","slug":"skipped-training-submitted-forged-signatures-notices-issued-to-three-teachers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158893-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेनिंग में गए नहीं, भरा फर्जी हस्ताक्षर, तीन शिक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेनिंग में गए नहीं, भरा फर्जी हस्ताक्षर, तीन शिक्षकों को नोटिस
Wed, 29 Apr 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के सेवरही कस्बा के निजी विद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित रहे दुदही ब्लॉक के तीन शिक्षकों को एसडीएम तमकुहीराज ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शिविर में अनुपस्थित शिक्षकों ने उपस्थिति पंजिका पर किसी परिचित शिक्षक से फर्जी हस्ताक्षर भी कराया है। जांच में शिक्षकों का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों, लेखपाल, कानूनगो व संग्रह अमीनो के लिए जनगणना प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेवरही कस्बा स्थित निजी विद्यालय, पटहेरवा व गौरी श्रीराम में आयोजित किया गया है।प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहने वाले कर्मचारियों के नियमित उपस्थिति अंकित करने के निर्देश है। तहसील क्षेत्र में संचालित तीनों प्रशिक्षण शिविरों की नियमित मानिटरिंग एसडीएम तमकुहीराज की ओर से की जा रही है।जनगणना प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को दुदही ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तैनात तीन शिक्षक दिवाकर उपाध्याय, प्रदीप कुमार व प्रवीण मौर्य नहीं पहुंचे। तीनों शिक्षकों ने किसी परिचित के माध्यम से उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति भी अंकित करा दीा। जांच में हस्ताक्षर फर्जी निकला।
एसडीएम तमकुहीराज ने तीनों शिक्षकों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने बताया किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं है। जनगणना प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थिति के बावजूद उपस्थिति दर्ज कराने वाले दुदही ब्लॉक के शिक्षक दिवाकर उपाध्याय, प्रदीप कुमार और प्रवीण मौर्य के खिलाफ नोटिस जारी किया गया। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।