{"_id":"615dde8e8ebc3e05c44ba99d","slug":"six-smugglers-arrested-with-218-turtles-kushinagar-news-gkp4119781199","type":"story","status":"publish","title_hn":"218 कछुओं के साथ छह तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
218 कछुओं के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
218 कछुओं के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
पडरौना कोतवाली की पुलिस ने पकड़ा इन तस्करों को
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को 218 कछुओं के साथ छह तस्करों को पकड़ा। इनमें 67 बड़े और 151 छोटे कछुए हैं। तस्करों के पास एक पिकअप भी बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि पडरौना कोतवाली की पुलिस ने बुधवार को सिंघापट्टी गांव के पास 218 कछुओं के साथ छह तस्करों को पकड़ा। सभी पर विभिन्न धाराओं में महराजगंज जिले के पिपरदौरान थाना कोतवाली महराजगंज निवासी रजनीश सहित सात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य का नाम राकेश निवासी पकड़ी थाना हनुमानगंज, जनपद सुल्तानपुर, विनोद निवासी महेसुआ थाना हनुमानगंज, जनपद सुल्तानपुर, राजू निवासी पकड़ी, थाना हनुमानगंज, जनपद सुल्तानपुर, सुरेश निवासी पकड़ी, थाना हनुमानगंज, जनपद सुल्तानपुर और बाबूलाल निवासी सड़िया थाना महराजगंज है। इनके साथ एक बाल अपचारी भी है।
दुष्कर्म में वांछित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पडरौना। पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में वांछित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक पडरौना कोतवाली क्षेत्र और दूसरा विशुनपुरा थानाक्षेत्र का निवासी है। पुलिस इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। संवाद
कोर्ट के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने रामकोला थानाक्षेत्र के एक चर्चित व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर आई एक किशोरी के साथ रामकोला थानाक्षेत्र निवासी एक चर्चित व्यक्ति पर नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के अपने एक सहयोगी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। आरोप है कि शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई थी। पीड़िता की बहन की तरफ से थाने में तहरीर दी गई थी। कोई सुनवाई न होने पर एसपी से भी शिकायत की थी, फिर भी कोई सार्थक परिणाम नहीं निकाला। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सत्र न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद