{"_id":"69a9e12cd8d05a57280fdc7a","slug":"six-roads-and-drains-will-be-constructed-in-the-city-at-a-cost-of-rs-125-crore-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-155864-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शहर में सवा करोड़ की लागत से बनेंगी छह सड़कें और नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शहर में सवा करोड़ की लागत से बनेंगी छह सड़कें और नाली
Fri, 06 Mar 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर की आवास विकास काॅलोनी में छह सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने से जलभराव से लोगों को निजात मिल सकेगी। साथ ही आवागमन में भ्ज्ञी सहूलियत होगी। यह निर्माण कार्य नगर पालिका की ओर से कराया जा रहा है। इस पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। दो माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
शहर के आवास विकास कालोनी में सड़क और नाली नहीं होने के कारण बरसात में जलभराव हो जाता था और लोगों को घरों से निकल कर मुख्य सड़क पर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोग इसके लिए काफी दिनों से मांग कर रहे थे, लोगों की मार्गाें को देखते हुए नगर पालिका की ओर से छह सड़कों के निर्माण और इसके साथ नाली निर्माण का टेंडर किया गया। टेंडर की प्रक्रिया पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। रामकोला रोड से नहर की पटरी वाली सड़क को जोड़ने वाली आरसीसी रोड का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जबकि बाकी सड़क और नाली का निर्माण कार्य चल रहा है।नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने से आवागमन जहां आसान होगा, वहीं बरसात में होने वाले जलभराव से निजात मिलेगी। दो माह के अंदर निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।