{"_id":"693f1b5cd6b1b41cc90e47cf","slug":"six-motorcycles-were-recovered-from-across-the-narayani-river-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-1165560-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नारायणी नदी पार से छह मोटरसाइकिलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नारायणी नदी पार से छह मोटरसाइकिलें बरामद
Mon, 15 Dec 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। रविवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान नारायणी बंधे के उस पार से युवकों की सूचना पर पुलिस ने छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों को नाव के माध्यम से नदी पार कर थाना लाया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी से परेशान कुछ युवकों ने स्वयं चोरी गई बाइकों का पता लगाने की जिम्मेदारी उठाई।
सूत्रों के मुताबिक तलाश के दौरान उन्हें नारायणी नदी के उस पार मोटरसाइकिलें छिपाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद युवकों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के सहयोग से नदी पार जाकर छह मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
बताया जा रहा है कि बरामद बाइकों में से केवल एक मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट लगी थी। शेष सभी मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट हटाई जा चुकी थीं। सभी मोटरसाइकिलें एक ही कंपनी की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
मोटरसाइकिलों की बरामदगी और उन्हें वापस लाते समय युवकों व पुलिसकर्मियों का एक वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज़ एजेंसी ऐसे विडिओ की पुष्टि नहीं करता। इस संबंध में थानाध्यक्ष तरयासुजान धनवीर सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उत्तर नहीं मिला।