{"_id":"69728b4af7cd6572c00127b4","slug":"siwan-won-the-opening-match-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153341-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिवान ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिवान ने जीता उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बा के रामलीला मैदान में आयोजित ऑल इंडिया महिला व पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को उद्घाटन मैच खेला गया। रानी लक्ष्मीबाई महिला फुटबाल एकेडमी सिवान व मुंगेर इलेवन मुंगेर के बीच खेले गए उद्घाटन मैच में पेनाल्टी शूट कार्नर से सिवान की टीम विजेता घोषित हुई।
मुख्य अतिथि रोहित प्रताप शाही व सपा नेता उदय नारायण गुप्ता ने दोनो टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। मैच शुरु होने के बाद मध्यांतर तक में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद नए जोश व उत्साह के साथ खेल मैदान में उतरी दोनों टीमों के खिलाड़ी आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर एक-दूसरे के खिलाफ गोल के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन खेल समाप्ति तक गोल दागने में खिलाड़ियों को सफलता नहीं मिली।
निर्धारित समय के भीतर किसी टीम के गोल नहीं करने के बाद आयोजन समिति ने दस मिनट का अतिरिक्त समय बढ़ा खेल को आगे बढ़ाया। बावजूद इसके दोनों टीमें निर्णायक बढ़त हासिल करने में असफल रही। इसके बाद पेनाल्टी शूट कार्नर में सिवान की रानी लक्ष्मीबाई महिला फुटबाल टीम ने 4-3 से मुंगेर इलेवन मुंगेर की महिला टीम को हरा मुकाबला जीत लिया।