{"_id":"60d605688ebc3edfe449bbd8","slug":"siwan-gorkhpur-passenger-will-ran-from-today-kushinagar-news-gkp3994957163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दौड़ेगी ट्रेन
विज्ञापन
आज से दौड़ेगी सीवान-गोरखपुर पैसेंजर
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद शनिवार से थावे-कप्तानगंज रूट पर सीवान -गोरखपुर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होगा। इस ट्रेन का ठहराव सभी स्टेशनों पर होगा। कोरोना के पहली लहर के बाद यह ट्रेन 27 मार्च से शुरू हुई थी लेकिन 14 मई को फिर बंद कर दी गई थी।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर चलने वाली गोमतीनगर-छपरा कचहरी और गोरखपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन के साथ सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन को भी चलाने की तैयारी है। शनिवार से सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। पुरानी समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन शनिवार को सुबह 7.55 बजे सीवान से चलेगी और सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ दोपहर 13.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से इस ट्रेन की वापसी शाम 7.15 बजे होगी। ट्रेन का संचालन ठप होने से जिला मुख्यालय पडरौना के साथ गोरखपुर व सीवान जाना आना काफी कठिन हो गया था। सेवरही नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा बताते हैं कि तमकुहीरोड बिहार बार्डर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। रेल इस क्षेत्र के लोगों के लिए लाइफ लाइन के समान है। इस रूट पर ट्रेनों के संचालन से यात्रियों व व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा।
वहीं, लल्लन गुप्ता, लव जायसवाल, राहुल सोनी, रामजी कसेरा, दुर्गेश मद्धेशिया, संजय राय, विकास वर्मा आदि ने भी रेल यातायात शुरू किए जाने को यात्री हित में बताया है। इस संदर्भ में स्टेशन अधीक्षक तमकुहीरोड मयंक राजहंस का कहना है कि इस ट्रेन के टिकट का वितरण रेलवे टिकट काउंटर से किया जाएगा, जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
10 बजकर 13 मिनट पर पहुंचेगी पडरौना
सीवान से सुबह 7.55 बजे शुरू होकर यह ट्रेन 9.10 बजे तीनफेड़िया, 9.17 बजे तरयासुजान, 9.30 बजे तमकुहीरोड, 9.40 बजे गौरी श्रीराम, 9.47 बजे दुदही, 9.54 बजे चाफ, 10.02 बजे कठकुइयां, 10.13 बजे पडरौना, 10.26 बजे बड़हरागंज, 10.36 बजे रामकोला, 10.43 बजे लक्ष्मीगंज, 10.50 बजे मठिया बरघाट और 11.15 बजे कप्तानगंज होते हुए दोपहर 13.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।