{"_id":"5ab2a4ab4f1c1b91778b6c07","slug":"siwan-did-capture-the-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीवान ने किया ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवान ने किया ट्राफी पर कब्जा
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
सेवरही। टाउन स्पोर्टिंग क्लब सेवरही की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को नासा फुटबॉल क्लब सीवान और मिथिला स्पोर्टिंग क्लब दरभंगा के बीच खेला गया। इसमें सीवान की टीम ने 4-0 से दरभंगा को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार असद अली और मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार नाईजीरिया के खिलाड़ी मैंक्रोजी को दिया गया।
चीनी मिल सेवरही के गेंदा खेली मैदान में चल रहे इस मैच के पहले हाफ में सीवान की तरफ से खेलने आए नाईजीरियन खिलाड़ी मैक्रोजी ने दो गोल मारकर दरभंगा के टीम पर दबाव बना दिया। दरभंगा की टीम भी गोल मारने के लिए काफी संघर्ष करती रही, लेकिन पहले हाफ में कोई सफलता हासिल नहीं हुई। मध्यांतर के बाद सीवान के खिलाड़ी असद ने दो गोल मारकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। संघर्ष कर रही दरभंगा की टीम ने मैच के अंत तक प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीवान की टीम ने फाइनल मैच में 4-0 से जीत दर्ज की।
मैच के मुख्य अतिथि सेवरही ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर उदयनारायण गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि हारने वाले टीम को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि दोगुनी उत्साह से अगली मैच जीतने की कोशिश और तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर संतोष केशरी, कौशल मिश्र, चिन्नी अहमद, प्रभात मिश्र, आरपी शाही, ओमप्रकाश जायसवाल, सभासद शैलेंद्र मद्धेशिया, अजय जायसवाल, रामनिहोरा यादव, तीर्थराज गिरी, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।