फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sit-in at the Tehsil Office to Secure Possession of Leased Land

Kushinagar News: पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए तहसील में धरना

Tue, 07 Apr 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sit-in at the Tehsil Office to Secure Possession of Leased Land
कसया। तहसील क्षेत्र रहसू जनूबी पट्टी में सीलिंग पट्टेदारों के कब्जे को लेकर ग्रामसभा में धरना प्रदर्शन के बाद अब तहसील परिसर में पट्टेदारों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय का स्थगन आदेश समाप्त होने के बाद ही कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जमीन खाली है और वहां कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। प्रशासन ने यह भी बताया कि जांच रिपोर्ट और न्यायालय के आदेश की जानकारी संबंधित लोगों को दे दी गई है। इसके बावजूद आरोप है कि कुछ लोग पट्टेदारों को गुमराह कर न्यायालय के यथास्थिति आदेश की अनदेखी के लिए दबाव बना रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थगन आदेश के विरुद्ध न्यायालय में पैरवी की जा रही है, जबकि तहसील परिसर में धरना जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश का ही अनुपालन कराया जाए।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के दौरान जितेंद्र, दीपक, मनोज, चंद्रभान, रामनाथ, राजेश कुमार, रवीन्द्र, ललित, शिवचन, लवकुश, प्रमोद प्रसाद, नन्हकू, राजू सोनार, सागर, विकास, राकेश, संतोष, लालजी, मंटू, चंदन, सुशील, रवि आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed