{"_id":"66c3d77d0372086933050414","slug":"sisters-tied-the-thread-of-lovetook-a-promise-to-protect-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121824-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बहनाें ने बांधी स्नेह की डोर... लिया रक्षा का वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बहनाें ने बांधी स्नेह की डोर... लिया रक्षा का वचन
Tue, 20 Aug 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को शहर से लेकर देहात तक धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी उन्हें उपहार के साथ उनकी रक्षा का वचन दिया। कहीं बहनों ने मायके जाकर भाइयों को राखी बांधी, तो कहीं भाइयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाई।
रक्षाबंधन का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी। साथ ही बहनों ने मुंह मीठा कराकर रक्षा का वचन लिया। वहीं, भाइयों ने भी रक्षा का संकल्प लेकर उन्हें उपहार दिए। इस बार रेशम की राखियों के अलावा रुद्राक्ष और बच्चों के लिए कार्टून सहित कई प्रकार की राखियां बाजार में उपलब्ध थीं। इसके अलावा कुछ बहनों ने चांदी से बनीं राखियां भी भाइयों की कलाई पर बांधी। मिठाइयाें की दुकानों पर भी एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट और आकर्षक ढंग में बनीं मिठाइयां उपलब्ध थीं। लोगों ने जमकर राखियों और मिठाइयों की खरीदारी की।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सेवरही कस्बा के अलावा राजपुर बगहा, रानीगंज, तिवारी पट्टी, टिकुलिया, परसा उर्फ सिरिसिया, जंगलीपट्टी, दोमाठ, पिरोजहा, पिपराघाट, दौनहा, सुमही संतपट्टी, जगदीशपुर, राजपुर खाश, मिश्रौली, व्रह्मपुर, जोगनी, जवही दयाल, बभनौली, पकड़ीयार, गौरी नगर, मेहदीया, पिपरा मुस्तक़िल, अगरवा समेत सभी गांवों में रक्षाबंधन का त्याेहार उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
0
स्वयंसेवकों ने मनाया रक्षाबंधन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे के जायसवाल धर्मशाला परिसर में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया। रक्षाबंधन की परंपरा पर विस्तार से चर्चा की गई। बौद्धिक प्रमुख सुरेश ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इससे आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। इसके बाद ओम शांति संस्था की रिंकी दीदी ने स्वयंसेवकों ने राखी बांधी। इस दौरान नगर कार्यवाह गुरुशरण जायसवाल, सह कार्यवाह राजेंद्र वर्मा, राजेश जायसवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रहलाद वर्मा, अरविंद्र जायसवाल, सहदेव बरनवाल, केदार प्रजापति, राजेश्वर गुप्ता, सुनील वर्मा, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
0
चेयरमैन के प्रतिनिधि ने छात्राओं से बंधवाई राखी
पकवा इनार। नगरपालिका क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बोधापट्टी स्थित स्कूल में छात्र-ने छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि राकेश जायसवाल की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। राकेश जायसवाल ने सभी को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। राखी बनाओ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संवाद
गांव की बेटियों से चौकी प्रभारी ने बंधवाई रखी
लक्ष्मीगंज। रक्षाबंधन के मौके पर क्षेत्र के खोटही चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी सोमवार को खोटही गांव के खैरटीया टोला पहुंचे। उन्होंने वहां गांव की बेटियों से राखी बधवाई और उनकी सुरक्षा का बचन दिया। इस दौरान हेड कांस्टेबल श्रीराम, अंकुर, अमरजीत, सुनैना, सुनीता आदि मौजूद रहीं। संवाद