फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sisters prayed for long life of brothers by immersing their children.

Kushinagar News: पिड़िया विसर्जन कर बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र

Fri, 15 Dec 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sisters prayed for long life of brothers by immersing their children.
सेवरही के शिवाघाट पर पिड़िया विसर्जित करतीं लड़कियां।
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बांसी और गंडक नदी में बहनों ने पिड़िया विसर्जन कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान शिवाघाट व पिपराघाट के पास मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

पीड़िया (रुद्र व्रत) मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसमें दीपावली के दूसरे दिन महिलाएं व लड़किया गाय के गोबर से पिड़िया लगाती हैं। एक माह तक उसकी पूजा कर मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को छुड़ा कर उपवास रखती हैं। द्वितीया तिथि की भोर में उसे नदी में विसर्जित करती हैं। बृहस्पतिवार को सेवरही, पकड़ीयार पूरबपट्टी, टिकुलिया, राजपुर खाश, बभनौली, रकबा दुलमापट्टी, सिराज नगर, सुमही संतपट्टी आदि गांव की युवतियों ने सेवरही के शिवाघाट, गोलाघाट, पिपराघाट, रुक्मिणीघाट सहित अन्य जलाशयों में विधि विधान से पिड़िया कलश की पूजा अर्चना कर विसर्जित किया।
विज्ञापन

उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा, करमैनी, भेलया, चन्द्रौटा, सपही बुजुर्ग, जवार भैंसहा, गगलवा, देवरिया वृत, लोहलनगडी धार मठिया आदि गांवों की लड़कियों ने गोबर्धन पूजन के दिन गोबर से बनाई गई पिड़िया का विर्सजन किया। इसके बाद साथ लाए बतासा, चिउड़ा, लड्डू, खाजा कसार, केला, कोन आदि से बना प्रसाद वितरित किया। इस दौरान क्षेत्र के सभी नदी घाट और पोखरों के पास मेला जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed