फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sister was murdered by strangulation for forbid to beat his daughter

Kushinagar News: बेटी की पिटाई से मना करने पर गला दबाकर की थी बहन की हत्या

Mon, 16 Sep 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Sister was murdered by strangulation for forbid to beat his daughter
रामकोला। बेटी की पिटाई से मना करने पर नशे में धुत भाई ने अपनी छोटी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। घटना के समय घर पर माता-पिता मौजूद नहीं थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भठही खुर्द गांव निवासी संवरू कुशवाहा की दो बेटियां और तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा गोविंद कुशवाहा नशे का आदी है। नौ सितंबर की शाम को वह नशे में घर पहुंचा और अपनी छोटी बेटी की पिटाई करने लगा। घर पर मौजूद संवरू की 16 वर्षीय बेटी माधुरी ने विरोध किया तो उसको भी पीट दिया था। रात को सोते समय गोविंद कुशवाहा ने माधुरी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन

दूसरे दिन किशोरी का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। संवरू कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। संदेह के आधार पर पुलिस ने गोविंद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि बेटी की पिटाई से मना मना करने से नाराज गोविंद ने अपनी बहन माधुरी की हत्या की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed