फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sir...the quota ration is not even suitable for animals to eat.

Kushinagar News: साहब...कोटे का राशन जानवरों के खाने के लिए लायक भी नहीं

Thu, 21 Sep 2023 11:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Sir...the quota ration is not even suitable for animals to eat.
लीलाधर छपरा गांव के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा
विज्ञापन



खड्डा। क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव के लोगों ने बुधवार को एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। लोगों ने कहा कि साहब, कोटे से मिला अनाज इतना खराब है, कि जानवर भी नहीं खा रहे हैं।
गांव निवासी नितिश सिंह, सत्येंद्र सिंह, मुरारी, जयगोविंद, गौस मोहम्मद, आरिफ, युनुस, ममरूनेसा, हबिबुन नेसा, हजरत, गुड्डु आदि ने कहा कि एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि गांव के कोटे दुकान की तरफ से मिलने वाला गेहूं और चावल सड़ा है। इसमें भी घटतौली हो रही है। चीनी भी कम दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोटेदार राजेश ने कहा कि कुछ बोरे में खराब राशन की सप्लाई मिली थी। जिन लोगों को खराब अनाज मिला है, उनको अगले बार इसके बदले अच्छा देने को कहा जा रहा है। लोग बेवजह शिकायत कर रहे हैं। इस संबंध में एआरओ बासदेव ने कहा कि न्यायिक कार्य से हाइकोर्ट आया हूं। इस मामले को सप्लाई इंस्पेटर खड्डा देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed