फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sirsia Elder's playground fell into disrepair within two years

Kushinagar News: दो साल में ही बदहाल हो गया सिरसिया बुजुर्ग का खेल मैदान

Sun, 02 Feb 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sirsia Elder's playground fell into disrepair within two years
पकड़ियार बाजार। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें निखारने और लोगों को स्वस्थ रखने के लिए मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपये खर्च कर ग्राम पंचायत में बनाए गए खेल मैदान व ओपन जिम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन

गुणवत्ता विहीन निर्माण और मानक विहीन उपकरण लगाने के चलते सभी उपकरण दो वर्ष के भीतर ही खराब हो गए। वहीं खेल मैदान भी बदहाल हो गया। सिरसिया बुजुर्ग गांव में ग्राम पंचायत की तरफ से खेल मैदान का निर्माण कराया गया था। इसमें बच्चों के खेलने के लिए झूले, सीढि़यां, चकरी लगाए गए थे। साथ ही उसी खेल मैदान में ओपन जिम के उपकरण भी लगे थे। खेल मैदान की सुरक्षा के लिए फिशिंग बाड़ लगाई गई थी। निर्माण के दौरान गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने एतराज जताया था लेकिन उनकी शिकायतों को नजरंदाज कर खेल मैदान का कार्य करा दिया गया। उपकरण टूट कर जमीन पर पड़े हैं तो बाड़ जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ राम खेलावन राम का कहना है कि इसका स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed