फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SIR: Two women BLOs fell ill while working, causing panic

एसआईआर : काम के दौरान दो महिला बीएलओ की बिगड़ी तबीयत, हड़कंप

Mon, 08 Dec 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
SIR: Two women BLOs fell ill while working, causing panic
अस्पताल में भर्ती बीएलओ।
पडरौना। तहसील में रविवार दोपहर दो महिला बीएलओ की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जरार गांव की बीएलओ सीमा श्रीवास्तव अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं, जबकि दूसरी बीएलओ कलावती भी घबराहट से बीमार हो गईं। तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने दोनों को तत्काल अस्पताल भेजवाया। सीमा को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि कलावती का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बीएलओ की समस्याओं के समाधान के लिए रविवार दोपहर तहसील में बैठक आयोजित थी। हालांकि तहसीलदार का कहना है कि कोई बैठक आयोजित नहीं थी, केवल बीएलओ को मैपिंग के लिए बुलाया गया था। वह अपना काम पूरा कर चुकी हैं। बीपी लो होने से तबीयत बिगड़ गई। घबराने की कोई बात नही है। डॉक्टरों की रिपोर्ट आ गई है सेहत में सुधार है। समस्याओं के समाधान के लिए ऑपरेटर की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


उधर, सीमा के बेटे का एक संदेश विभागीय ग्रुप में वायरल है। उसमें लिखा है- ‘अगर मेरी मां को कुछ हुआ तो एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल जिम्मेदार होंगे।’ हालांकि इस वायरल संदेश की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। संदेश फैलते ही विभागीय अमले में खलबली मच गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक कोई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल उनका हालचाल लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed