{"_id":"6918eb412367b8d8f00f3b90","slug":"sir-even-after-the-stone-was-destroyed-possession-was-not-obtained-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149005-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साहब ! पत्थर नसब के बाद भी नहीं मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साहब ! पत्थर नसब के बाद भी नहीं मिला कब्जा
Sun, 16 Nov 2025 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज समस्याएं सुनतीं सीडीओ बंदिता श्रीवास्तव। संवाद
कप्तानगंज। तहसील सभागार में शनिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 16 मामले आए, जिसमें से चार मामलों का निस्तारण कर शेष को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ संबंधित विभागों में भेज दिया गया। यहां एक फरियादी ने पत्थर नसब के बाद भी कब्जा नहीं मिलने की शिकायत की। जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई का निर्देश दिया।
सीडीओ बंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार मामलों का निस्तारण संवेदनशीलता के साथ करें। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों से तालमेल कर शिकायतों की जांच करे सही तथ्य सामने लाते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करें। उनके समक्ष राजस्व के 11, पुलिस एक, विकास के एक, स्वास्थ्य एक और अन्य विभागों के दो समेत कुल 16 मामले आए, जिसमें से राजस्व के चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम विनोद गुप्ता, तहसीलदार चंदन शर्मा, नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी, सीओ कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।