फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Siktia is giving the message of environmental protection, plants planted in the fields

Kushinagar News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा सिकटिया, खेतों में लगे पौधे

Mon, 09 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Siktia is giving the message of environmental protection, plants planted in the fields
दुदही। क्षेत्र के सिकटिया में एक युवक की प्रेरणा से गांव लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग हो गए हैं। गांव की करीब 70 प्रतिशत जमीन पर पौधरोपण कर हरियाली फैलाने में लोग जुट गए हैं। लोगों की मेहनत से वहां हरे-भरे पेड़ पौधे लहलहा भी रहे हैं। दुदही क्षेत्र के बांसी नदी के किनारे सिकटिया गांव बसा है। इस गांव की आबादी 1200 है। गांव के लोगों की करीब 125 एकड़ भूमि है। इसमें गांव के लोग करीब 25 एकड़ में घर बनाए हैं। पांच एकड़ जमीन में बांसी नदी बहती है। इसमें एक एकड़ में तालाब करीब एक एकड़ जमीन में श्मशान घाट, स्कूल एवं ब्रह्मस्थान है।
विज्ञापन

इस गांव में करीब 50 एकड़ ज़मीन में लोग बागवानी लगाए हैं। गांव के मनोज सिंह 1987 में रांची से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद गांव पहुंचे तो तीन वर्ष तक गन्ने की खेती किए, लेकिन खास लाभ नहीं मिला। वर्ष 1990 से बागवानी लगाना शुरू किया। वे बताते हैं कि उन्हें देख अब गांव के लोग अपनी-अपनी जमीन में लीची, आम, महोबनी, मलेशियन साखू, सागौन आदि का पेड़ लगाए हैं। पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनोज को वर्ष 2011 में देहरादून में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरक सिंह रावत ने उद्यान रत्न का पुरस्कार किया था।
विज्ञापन

उसके बाद गांव के लोगों में प्रेरणा जगी और गांव के धनजंय सिंह ने 2.5 एकड़, उमा सिंह ने 2.50 एकड़, राजेंद्र राय ने दो एकड़, ध्रुप सिंह ने दो एकड़, सूर्यबली पटेल ने 10 कट्टा, रामदेव ने 10 कट्ठा, लक्ष्मण ने 10 कट्टा, परमेश्वर 10 ने कट्टा, अनिल ने 10 कट्टा, सतीश ने 10 कट्टा और धर्मेंद्र ने 10 कट्टा जमीन में बागवानी लगाया है। इन बागवानी में 100 से अधिक मोर रहते हैं। धनजंय सिंह ने कहा कि मनोज से पूरा गांव प्रेरित है। उनके मार्गदर्शन से 2.5 एकड़ बागवानी लगाया हूं। आगे भी प्रयासरत हूं कि अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed