{"_id":"66071f7db0199ed4740f6e44","slug":"sikandar-the-only-coach-from-up-selected-in-boxing-camp-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114747-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बॉक्सिंग शिविर में यूपी से इकलौते कोच सिकंदर का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बॉक्सिंग शिविर में यूपी से इकलौते कोच सिकंदर का चयन
Sat, 30 Mar 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया व साई की ओर से आयोजित जूनियर मल्टीनेशनल ट्रेनिंग शिविर में पुरुष बॉक्सिंग में यूपी से बतौर मुख्य कोच प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके अलावा महिला में वाराणसी की संध्या पटेल का भी चयन हुआ है। सिकंदर ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है।
बॉक्सिंग कोच सिकंदर ने बताया कि आरईसी मल्टीनेशनल कैंप दो अप्रैल 2024 तक साई एनबीए रोहतक में होना है। इसमें कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान,श्रीलंका सहित भारत के बाॅक्सर भाग ले रहे हैं। भारतीय बॉक्सिंग टीम में 75 सदस्यों का चयन हुआ है। उसमें 26 पुरुष बॉक्सर और 26 महिला बॉक्सर का चयन ट्रायल के बाद हुआ है। कोच और सपोर्ट स्टाफ की संख्या 23 है। उसमें यूपी से एक महिला और एक पुरुष जूनियर वर्ग से कोच का चयन हुआ है। उसमें तमकुहीराज तहसील के बरवा राजापाकड़ के सिकंदर पटेल का भी चयन हुआ है।
सिकंदर पटेल ने बताया कि इस मल्टीनेशनल ट्रेनिंग कैंप के आयोजित होने का उद्देश्य यह है कि जूनियर वर्ग के बॉक्सर भविष्य में पदक प्राप्त कर,भारत का नाम शीर्ष शिखर पर पहुंचाएं। सिकंदर के इस उपलब्धि पर पिता हरिहर पटेल, माता मंजू पटेल, धनंजय मिश्र, सौरभ मिश्र, पंकज मिश्र, ओमप्रकाश जायसवाल, नंदलाल चौहान, एडवोकेट धर्मवीर भारती, जितेंद्र वर्मा, प्रमोद चौहान, नंदू वर्मा, पंकज वर्मा, डाॅ. नंदू गुप्ता, रमेश चौहान, राजा पटेल, मुरारी पटेल, रिजवान अली, भरत पटेल, लल्लन चौहान आदि ने उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है।