{"_id":"65590736f9c04774740d5e54","slug":"sikandar-became-the-coach-of-indian-junior-boxing-team-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7898-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भारतीय जूनियर बाॅक्सिंग टीम के कोच बने सिकंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भारतीय जूनियर बाॅक्सिंग टीम के कोच बने सिकंदर
Sun, 19 Nov 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जूनियर बाक्सिंग टीम के कोच बने बरवाराजापाकड़ के सिकंदर पटेल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ निवासी व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर उत्तराखंड में बतौर बाॅक्सिंग कोच तैनात सिकंदर पटेल को भारतीय जूनियर टीम का बाॅक्सिंग कोच बनाया गया है। उनके प्रशिक्षण में 23 खिलाड़ियों वाली टीम 21 नवंबर से पांच दिसंबर तक अर्मेनिया देश के येरेवान शहर में आयोजित आईबीए वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
भारतीय दल में कुल 23 खिलाड़ी, एक हेड कोच, तीन कोच जिसमें सिकंदर पटेल शामिल हैं। एक फिजियोथेरेपिस्ट व एक डाॅक्टर शामिल हैं। सिकंदर पटेल ने बताया कि उन्होंने बीते पांच से 20 अक्तूबर तक एनआईएस पटियाला में आयोजित कैंप में 13 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया था। 21 अक्तूबर से पांच नवंबर को कजाखिस्तान देश के अस्थाना में आयोजित जूनियर एशियन बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया था। उन्हें खिलाड़ियों समेत 10 अन्य बाक्सर वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए चयनित किया गया है। उन्हें इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनके इस उपलब्धि पर हरिहर पटेल, मंजू पटेल, बैजनाथ सिंह, ज्ञांती देवी, मनोज सिंह, मोहम्मद इलियास अंसारी, कमलेश्वर सिंह पटेल, ओमप्रकाश जायसवाल आदि ने बधाई दी है।